{"_id":"68daec075304fd9145032bf4","slug":"the-system-in-rishikesh-main-post-office-is-in-shambles-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-800556-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऋषिकेश मुख्य डाकघर में चरमराई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऋषिकेश मुख्य डाकघर में चरमराई व्यवस्था
Tue, 30 Sep 2025 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग ऋषिकेश मुख्य डाकघर में डेढ़ साल से पोस्टमास्टर की तैनाती नहीं कर पाया है। अब प्रभारी पोस्टमास्टर सहित तीन अन्य कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। इससे डाकघर में व्यवस्था चरमरा गई है।
ऋषिकेश मुख्य डाकघर में तैनात पोस्टमास्टर रमेश दत्त रतूड़ी का तबादला पिछले साल जून में देहरादून मुख्यालय में हो गया था। उसके बाद से ऋषिकेश डाकघर में पोस्टमास्टर की तैनाती नहीं हुई। डाकघर के सुपरवाइजर केके यादव को पोस्टमास्टर का चार्ज दिया गया था लेकिन अब डाक विभाग ने उनका ट्रांसफर पौड़ी कर दिया गया। एक अन्य सुपरवाइजर और दो लिपिकों का भी तबादला कर दिया गया है।
ऐसे में डाकघर में व्यवस्था चरमरा गई है। डाकघर में सन्नाटा पसर गया है। इन कर्मचारियों में से तीन कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया है जबकि एक सुपरवाइजर को प्रभारी पोस्टमास्टर का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
डेढ़ साल पहले हुआ ट्रांसफर नहीं लिया चार्ज
डाक विभाग की ओर से ऋषिकेश में पोस्टमास्टर की तैनाती के लिए एक पोस्टमास्टर का देहरादून से ट्रांसफर किया था लेकिन ऋषिकेश में पदग्रहण करने की बजाय पोस्टमास्टर देहरादून सिटी से बाहर नहीं निकले। इसका नतीजा यह हुआ कि ऋषिकेश जैसी महत्वपूर्ण जगह में पिछले साल जून माह से पोस्टमास्टर का पद खाली पड़ा है।
-- -
सितंबर माह में जारी हुई तबादला सूची
डाक विभाग में वार्षिक तबादले मई माह में होते हैं लेकिन डाक के प्रवर अधीक्षक के रिटायर होने के कारण तबादले नहीं हो पाए। नए प्रवर अधीक्षक के पद भार ग्रहण करने के बाद सितंबर माह में तबादला सूची जारी हुई।
-- -
बंद नहीं होगा रेलवे रोड का डाकघर
करीब 45 साल से अधिक समय से संचालित रेलवे रोड का डाकघर अब बंद नहीं होगा। जिलाधिकारी देहरादून के हस्तक्षेप के बाद डाक विभाग ने अपना फैसला टाल दिया है। अब डाकघर रेलवे रोड सुभाष बनखंडी की बजाय तहसील में शिफ्ट होगा। बताया जा रहा है कि बार एसोसिएशन ऋषिकेश की ओर से डाकघर को तहसील परिसर में शिफ्ट करने की मांग की जा रही है।
-- -
कोट
ऋषिकेश में पोस्टमास्टर की तैनाती की जा रही है। जल्द ही अन्य कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। फिलहाल जितना स्टाफ है उससे काम चलाया जा रहा है। - हरेंद्र सिंह, प्रवर अधीक्षक, (डाकघर) देहरादून