फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The student talent award ceremony organized by the

Rishikesh News: अनुज मिस्टर, सारिका को मिस स्कूल हरिद्वार ऋषिकेश का खिताब

Tue, 24 Oct 2023 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The student talent award ceremony organized by the
Iशिवा नेशनल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिताI
विज्ञापन


शिवा नेशनल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह प्रतियोगिता का समापन हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का ऑडियो विजुअल कार्यक्रम और कौन बनेगा मिस्टर स्कूल हरिद्वार ऋषिकेश और मिस हरिद्वार ऋषिकेश का आयोजन किया गया। अनुज नेगी ने मिस्टर स्कूल और सारिका ने मिस हरिद्वार ऋषिकेश का खिताब जीता।



इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हरिद्वार और ऋषिकेश के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। शिवा नेशनल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिमालयन मॉडर्न स्कूल हरिद्वार ने प्रथम स्थान, शिवा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आरती पनेरू ने दूसरा, पुष्पराज तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं कौन बनेगा मिस्टर स्कूल हरिद्वार ऋषिकेश का खिताब गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के छात्र अनुज नेगी और मिस हरिद्वार ऋषिकेश का खिताब शिवा नेशनल की सारिका ने अपने नाम किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका प्रियंका शर्मा ने निभाई। विजेता छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेम लाल शर्मा, प्रशांत शर्मा, नीलम शर्मा, पारुल शर्मा, नीलम गिरी, शशि राणा, मोहित पांडे, सुमन तिवारी, शिल्पा गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed