Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   State-level Kho-Kho competition begins in Khadri

Rishikesh News: खदरी में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 14 Nov 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
State-level Kho-Kho competition begins in Khadri
- 12 जिलों के 804 खिलाड़ी बालक-बालिका वर्ग दिखा रहे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। खदरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। नालंदा शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से बालक व बालिका वर्ग के कुल 804 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर अगले दौर में जगह बनाई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने किया। संस्थान की छात्राओं ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। वहीं, राइंका खदरी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी जेपी काला ने कहा कि खेल छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। अंडर-14 बालक वर्ग में देहरादून ने पिथौरागढ़, नैनीताल ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी और टिहरी ने अल्मोड़ा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में बागेश्वर ने पिथौरागढ़, नैनीताल ने टिहरी, देहरादून ने हरिद्वार और पौड़ी ने अल्मोड़ा को पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में नैनीताल ने चंपावत, पौड़ी ने पिथौरागढ़, देहरादून ने ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा ने उत्तरकाशी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। बालिका वर्ग में नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बागेश्वर ने उत्तरकाशी, नैनीताल ने हरिद्वार, देहरादून ने चमोली और टिहरी ने ऊधमसिंह नगर को हराया। वहीं, बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने ऊधमसिंह नगर, देहरादून ने हरिद्वार और बागेश्वर ने उत्तरकाशी को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर ताजवर पड़ियार, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान, गजेंद्र प्रसाद रयाल, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह पुंडीर, प्रमोद भट्ट, जिला खेल समन्वयक जय रावत, स्वरूप सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed