फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The stamp will be released on Swami Chidanand

स्वामी चिदानंद पर जारी होगा डाक टिकट

Tue, 17 May 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 17 May 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
The stamp will be released on Swami Chidanand
कार्यक्रम की जानकारी देते ट्रस्टी - फोटो : amar ujala

सुप्रसिद्ध अध्यात्मिक गुरू स्वामी चिदानंद की जन्म शताब्दी वर्ष पर 21 मई को राज्यपाल डा. केके पॉल डाक टिकट जारी करेंगे। डिवाइन लाइफ सोसायटी की ओर से 16 जून से लेकर 24 सितंबर तक शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


डिवाइन लाइफ सोसायटी शिवानंद आश्रम ऋषिकेश के महासचिव पदमनाभा नंद और कोषाध्यक्ष अद्वैतानंद ने बताया कि स्वामी चिदानंद ने पूरे विश्व में आध्यात्मिक संदेश देने का काम किया है। स्वामी चिदानंद का जन्म 24 सितंबर 1916 को मंगलौर में हुआ था। 1943 में वें गृहत्याग कर ऋषिकेश में स्वामी शिवानंद आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन


1952 में उन्होंने टिहरी जिले में प्रथम कुष्ठ निवारक संघ का गठन किया। जिसके बाद डिवाइन लाइफ सोसायटी ने ढालवाला, ब्रहमपुरी, लक्ष्मणझूला में कुष्ठ बस्तियों की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों की देशभर में स्नेह पूर्ण सेवा की। उनकी जन सेवा को देखते हुए स्वामी चिदानंद की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 21 मई को राज्यपाल केके पॉल शिवानंद आश्रम में डाक टिकट जारी करेंगे। चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड उदय कृष्ण भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed