फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Shobha Yatra carrying the sesame oil urn left from Muni

Rishikesh News: शत्रुघ्न घाट से श्रीनगर के लिए रवाना हुई तेल कलश यात्रा

Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
The Shobha Yatra carrying the sesame oil urn left from Muni
Iब्रह्मपुरी स्थित रामतपस्थली आश्रम में एक घंटे रुकी यात्रा का श्रद्धालुओं ने किए दर्शनI
विज्ञापन




भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिल के तेल की कलश शोभा यात्रा मुनि की रेती से ब्रह्मपुरी स्थित रामतपस्थली आश्रम के लिए रवाना हुई। आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तेल कलश का स्वागत किया गया। करीब एक घंटे के बाद यात्रा श्रीनगर के लिए रवाना हो गई।

शनिवार को मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न मंदिर में श्रद्धालुओं ने तेल कलश के दर्शन किया। गुरुवार को ऋषिकेश में प्रवास के बाद शुक्रवार को तेल कलश यात्रा रात्रि प्रवास के लिए मुनि की रेती के शत्रुघ्न मंदिर पहुंची थी। शनिवार सुबह शत्रुघ्न मंदिर में श्रद्धालुओं ने तेल कलश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद यात्रा ब्रह्मपुरी स्थित रामतपस्थली आश्रम पहुंची। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास और संतों ने यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन




आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं ने कलश के दर्शन किए। आश्रम में करीब एक घंटे रुकने के बाद कलश यात्रा श्रीनगर के लिए रवाना हुई। इस मौके पर महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, स्वामी मुकुंदानंद महाराज, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, बीकेटीसी सदस्य रणजीत राणा, हरीश, हरीश गौड़, डाॅ. जर्नादन कैरवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




I11 मई की शाम बदरीनाथ धाम पहुंचेगी यात्राI

तेल कलश यात्रा 28 अप्रैल को डिम्मर पहुंचेगी। जहां 7 मई तक श्री लक्ष्मी मंदिर डिम्मर में प्रवास करेगी। कलश यात्रा 9 मई को जोशीमठ, 10 मई पांडुकेश्वर, 11 मई शाम को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 12 मई को प्रात: 6 बजे भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर तेल कलश को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed