फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The scramble for buses, not enlarged extra trips

बसों के लिए रही मारामारी, नहीं बढ़े अतिरिक्त फेरे

Tue, 09 Aug 2016 01:13 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Tue, 09 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The scramble for buses, not enlarged extra trips
बस पकड़ने के ‌‌लिए मारामारी - फोटो : amar ujala

कांवड़ यात्रा के दौरान तीर्थनगरी में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर परिवहन निगम की बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की घोषणा हवाई साबित हुई। सोमवार को संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर में श्रद्घालुओं की उमड़ी भीड़ से परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। श्रद्घालु और लोकल सवारियों में दिनभर बसों के लिए मारामारी रही। समय पर रोडवेज बस नहीं मिलने पर कई लोगों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया।

विज्ञापन


श्रावण मास के चौथे सोमवार को संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ रही, जिसमें अधिकांश श्रद्घालु हरिद्वार और दून मार्ग पर जाने वाले थे। परिवहन व्यवस्था का दारोमदार नियमित संचालित होने वाले वाहनों पर रहा। ऐसे में भीड़ के चलते वाहनों की कमी पड़ गई।
विज्ञापन


बस अड्डा परिसर में कांवड़िए और लोकल सवारिया वाहनों के इंतजार में भटकते रहे। इस बीच एक वाहन के आने से सवारियों में सीट के लिए मारामारी होती रही। परिवहन व्यवस्था लड़खड़ाने से नाराज सवारियों ने कहा कि परिवहन निगम को भीड़ बढ़ने पर वाहनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मजबूरन प्राइवेट वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। बताया कि परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा में वाहनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने की घोषणा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसे लेकर क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक नेतराम ने बताया कि दून मार्ग पर वाहनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए। अचानक भीड़ बढ़ने से थोड़ी अव्यवस्था हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed