फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The saint will perform a royal bath on the occasion of Basant Panchami

बसंत पंचमी पर संत महात्मा त्रिवेणीघाट पर करेंगे परम शाही स्नान

Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The saint will perform a royal bath on the occasion of Basant Panchami
लक्ष्मणझूला रोड़ स्थित एक आश्रम में पत्रकारो से वार्ता करते षड्दर्शन साधु समाज के संत महात्मा। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। महाकुंभ 2021 के तहत ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर षड्दर्शन साधु समाज और अखिल भारतीय संत रक्षा समिति के संत महात्मा बंसती पंचमी के शुभ अवसर पर परम शाही स्नान करेंगे। इसके लिए विभिन्न अखाड़ों से संत, महात्मा तीर्थनगरी पहुंचने लगे हैं। परम शाही स्नान को लेकर संत, महात्माओं ने एक रुपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

सोमवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित एक आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता में षड्दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी कि उन्होंने 16 फरवरी बसंत पंचमी के दिन त्रिवेणीघाट पप्तर परम शाही स्नान करने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी संत मंगलवार सुबह करीब सात बजे परशुराम चौक पर एकत्रित होंगे। उसके बाद धर्मध्वजा के साथ यात्रा अंबेडकर चौक, रेलवे रोड से त्रिवेणीघाट चौराहा, लक्ष्मणझूला रोड से चंद्रभागा होते हुए भगवान भरत मंदिर की परिक्रमा करने के बाद त्रिवेणीघाट घाट पहुंचेगी। जहां सभी संत, महात्मा एक साथ मिलकर गंगा में परम शाही स्नान करेंगे। शाही स्नान को लेकर उन्हें प्रशासन से अनुमति मिल गई है। इस परम स्नान में कोविड-19 के नियमों को पूरी तरह से पालन होगा। इस अवसर पर इस मौके पर बाबा भूपेंद्र गिरि सहित कई संत मौजूद थे।
विज्ञापन

ऋषिकेश। षड्दर्शन साधु समाज धर्म रक्षा समिति की ओर से बसंत पंचमी के दिन महाकुंभ 2021 में सभी षड्दर्शन साधु समाज त्रिवेणीघाट पर शाही कुंभ स्नान से पहले प्राचीन सोमेश्वर मंदिर शोभायात्रा निकालने का संत समिति ने विरोध किया है। साधुओं ने कहा कि सोमेश्वर मंदिर से शोभा यात्रा नहीं निकलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमेश्वर मंदिर में आयोजित बैठक में संत समिति के महासचिव महंत रामेश्वर गिरी ने कहा कि गोपाल गिरी की ओर से जो सोमेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकालने की बात की जा रही है, वह मंदिर पर काबिज होने का षड़यंत्र रच रहे हैं। जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। बिना अनुमति के शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकती। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का भी खतरा है। समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि सोमेश्वर मंदिर से शोभायात्रा नहीं निकलने दी जाएगी। सभी साधु संत उसका एक सुर में विरोध करेंगे। बैठक में स्वामी धर्मवीर, स्वामी धर्मानंद, स्वामी ध्यानदास, राजेश्वरानंद, स्वामी गोविंदपुरी, हरिदास, स्वामी मदन पुरी, स्वामी विशन पुरी, स्वामी विष्णुदेवानंद, महंत हरिदास, स्वामी नरेश स्वरूप आदि उपस्थित थे।

फोटो समाचार
बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मेयर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने बंसत पंचमी के स्नान को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों और गंगा सभा के प्रतिनिधियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता आशीष बिष्ट को निर्देश दिए कि श्रद्वालुओं के सुरक्षित स्नान के लिए लगवाई जा रही चेन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। गंगा महासभा के अध्यक्ष राहुल शर्मा को फोन कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। इस अवसर पर पार्षद राजेश दिवाकर, अनीता प्रधान, मनीष बनवाल, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, राजपाल ठाकुर, हैप्पी सेमवाल, प्रकांत कुमार, अक्षय खेरवाल, मनीष मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed