{"_id":"571146ce4f1c1bc41a4a6c4b","slug":"the-risk-of-accident-from-overhanging-street-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलती स्ट्रीट लाइट से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलती स्ट्रीट लाइट से हादसे का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट
- फोटो : file photo
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की लापरवाही लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा स्नान और तीर्थ दर्शन को आने वाले सैलानियों के साथ कभी भी हादसे का सबब बन सकती है। यहां शिव चौक पर सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट कई महीनों से झूल रही है।
विज्ञापन
जो कभी भी तेज हवा के झोंकों या अंधड़ आने पर राहगीरों पर कहर बनकर टूट सकती है। लेकिन इससे निकाय प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है। जिम्मेदार लोगों का कहना है कि उन्हें मुख्य मार्ग पर व्याप्त यह अव्यवस्था आज तक दिखी ही नहीं।
विज्ञापन
अर्द्घकुंभ मेला काल के दौरान लक्ष्मणझूला शिव चौक से होकर इन दिनों रोजाना सैकड़ों देसी- विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। यहां वर्षों से लगी स्ट्रीट लाइट से लोगों को रात के समय सुविधा तो नहीं मिलती, अलबत्ता काफी समय से झूल रही स्ट्रीट लाइट से राहगीरों को खतरा हमेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
यह कब और किस पर कहर बनकर गिर जाए, कहा नहीं जा सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत यह समस्या कई बार निकाय प्रशासन को बताई जा चुकी है। लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर झूलती स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराया जाएगा। जिससे कोई दुर्घटना नहीं हो।-शकुंतला राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक