फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The revered Akshat Kalash Yatra was welcomed with shower

Rishikesh News: आशुतोष नगर में पूजित अक्षत कलश यात्रा का भव्य स्वागत

Thu, 04 Jan 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
The revered Akshat Kalash Yatra was welcomed with shower
I500 साल के लंबे संघर्षों के बाद सनातन धर्म की जीत हुई : प्रेमचंद
विज्ञापन

I

I
I

राम जन्मभूमि अयोध्या से पहुंची पूजित अक्षत कलश यात्रा का आशुतोष नगर में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त रामभक्तों को आमंत्रित किया।

बुधवार को आशुतोष नगर में आयोजित कलश यात्रा के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि 500 साल के लंबे संघर्षों के बाद सनातन धर्म की जीत हुई है। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यात्रा में पहुंचे रामभक्तों को पूजित अक्षत कलश और श्रीराम मंदिर का चित्र वितरित किया।
विज्ञापन




मंत्री अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि के आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका श्रीराम कार सेवक समिति के जिला संयोजक के रूप में रही। उन्होंने मंदिर बनाने को लेकर यूपी की तत्कालीन तानाशाही यादव सरकार की लाठियां भी खाई। उन्होंने सभी रामभक्तों को 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने के लिए आमंत्रित भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, कविता शाह, सुमित पंवार, अनिता तिवाड़ी, नितिन सकसेना, इंद्र कुमार गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed