फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The results of Tapovan and Swargashram will come first.

Rishikesh News: सबसे पहले आएंगे तपोवन और स्वर्गाश्रम के परिणाम

Sat, 25 Jan 2025 01:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 25 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The results of Tapovan and Swargashram will come first.
सबसे पहले तपोवन के परिणामों की घोषणा होगी। यहां निर्वाचन आयोग ने 11 बजे तक मतगणना पूर्ण होने की संभावना जताई है। यहां 82.2 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पहली बार निकाय चुनाव हुए।
विज्ञापन


कुल चार वार्डों वाले निकाय में 2360 मतदाताओं में से 1940 ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चार वार्डों के लिए चार टेबल लगाई गई हैं। एक ही राउंड में मतगणना पूर्ण हो जाएगी। 11 बजे तक सभी सभासदों व अध्यक्ष पद पर परिणाम घोषित हो जाएंगे। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा की विनीता बिष्ट और निर्दलीय प्रत्याशी रोशनी बिष्ट के बीच सीधी टक्कर है।
विज्ञापन

वहीं पौड़ी जनपद की नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में भी 12 बजे तक परिणाम घोषित हो जाएंगे। यहां भी चार वार्डों के लिए मतगणना स्थल पर चार टेबल लगाई गई हैं। निर्वाचन अधिकारी दृष्टि आनंद ने बताया कि 12 बजे तक सभी परिणाम घोषित हो जाएंगे। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा की हिमानी राणा व कांग्रेस से बिंदिया अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed