फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The resolution reiterated to clean Ganga

गंगा को स्वच्छ रखने का दोहराया संकल्प

Wed, 26 Oct 2016 01:13 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Wed, 26 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The resolution reiterated to clean Ganga
संकल्प - फोटो : amar ujala

अखिल भारतीय विद्यार्थी की गंगा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा के मंगलवार को तीर्थनगरी पहुंचने पर त्रिवेणी घाट में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में यात्रा में शामिल सदस्यों और स्थानीय लोंगों ने गंगा को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इससे पहले सुबह अभाविप कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मणझूला स्वर्गाश्रम में गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पहल पर गंगोत्री से हरिद्वार तक गंगा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा 19 अक्तूबर से आयोजित की जा रही है। जो 27 अक्तूबर को हरिद्वार पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के मंगलवार को तीर्थनगरी पहुंचने पर त्रिवेणी घाट पर स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा स्वच्छता अभियान की सराहना की। कहा मां गंगा जीवनदायनी है। हमें इसकी निर्मलता और स्वच्छता को बनाए रखना होगा। कहा गंगा हमारी संस्कृति, सभ्यता और धरोहर है। मुख्य वक्ता बृजेश बनकोटी ने कहा कि अभाविप का गंगा स्वच्छता का कार्यक्रम मात्र नौ दिन का कार्यक्रम नहीं है। अभाविप ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में संगठन जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता ममंगाई और कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र नेेगी ने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि गंगा में न स्वयं गदंगी करेंगे और न किसी को गंदगी करने देंगे। मौके पर अभाविप के प्रदेश सह मंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह, भान सिंह नेगी, गढ़वाल प्रमुख रवि थपलियाल, कौशल बिजल्वाण, अंकित पंवार, मनदीप डबराल, विनोद चौहान, अमित गांधी, अमित पंवार, संदीप शर्मा, राकेश पारछा, गीताराम व प्रभात उनियाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, अभाविप कार्यकर्ताओं ने सुबह नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक पदाधिकारियों के साथ मिलकर परमार्थ निकेतन गंगा घाट, गीता भवन घाट, लक्ष्मीनारायण घाट, नाव घाट और गंगा चौक के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, बृजेश चतुर्वेदी, नवनीत राजपूत आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed