फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The rain showers in the night

रात को हुई झमाझम बारिश उफनाए नाले

Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The rain showers in the night
बुल्लावाला गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रविवार तड़के चार बजे हुई झमाझम बारिश से क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आ गए। गंगा का जलस्तर 338.88 मीटर तक पहुंच गया है। बारिश के कारण कई स्थानों पर सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई। बाजार में कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

तड़के चार बजे हुई बारिश के कारण चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। वहीं श्यामपुर क्षेत्र में बंगाला नाला भी उफान पर आ गया। तपोवन क्षेत्र में भी गदेरे उफान पर आ गए हैं। चंद्राभागा नदी के ऊफान पर आने के बाद यहां नदी के किनारे रह रहे लोगों की बारिश के बाद नींद उड़ गई। यह बारशि तड़के चार बजे से सुबह सवा पांच बजे तक हुई। बारिश के कारण शहर में सड़क पर कई जगहों पर जलभराव हो गया। हरिद्वार रोड पर टैक्सी स्टैंड के सामने जलभराव हो गया। साईंघाट के सामने सड़क पर पानी के तेज बहाव से सड़क पर खड्ड से हो गए। बारिश के कारण एम्स के सामने पर सड़क पर सीवर ओवरफ्लो होने लगा। सीवर के ढक्कन से पानी निकल रहा था। वहीं बारिश गंगा का जलस्तर गंगा का जलस्तर 338.88 मीटर तक पहुंच गया। जो खतरे के निशान से अभी 60 सेमी मीटर (करीब दो फीट) नीचे है। केंद्रीय जल आयोग की टीम नदी के जलस्तर पर नजर रख रही है। केंद्रीय जल आयोग ऋषिकेश क्षेत्र के सहायक अभियंता अमन गुप्ता ने बताया कि अभी पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा बारिश नहीं हो रही है। भागीरथी नदी में जो पानी बढ़ता है उसे टिहरी डेम मेें रोक दिया जाता है। गंगा में जो पानी बढ़ता है वह अलकनंदा नदी का होता है। वहीं बारिश को लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर है।
विज्ञापन

हाईवे पर तीन पुल बने तालाब
- एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से दिल्ली देहरादून हाईवे पर पुलों का रखरखाव न किए जाने से मोतीचूर से नेपाली फार्म तक तीन मोटरपुल तालाब में तब्दील हो गए हैं। इन पुलों के निकासी पाइप सिल्ट से भरने से जाम हो गए हैं। पानी भरने से इन पुलों के बीच में गड्ढ़े हो गए हैं। क्षेत्र के सहायक अभियंता की ओर से पुलों की सुध न लिए जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

खतरे के निशान से दो फीट नीचे गंगा का जलस्तर

खतरे के निशान से दो फीट नीचे गंगा का जलस्तर- फोटो : RISHIKESH

घाट तक बढ़ा गंगा का जलस्तर।

घाट तक बढ़ा गंगा का जलस्तर।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed