फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The police stopped the farmers who were going towards the

Rishikesh News: ट्रैक्टर रैली लेकर विधानसभा जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

Sun, 28 Jan 2024 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The police stopped the farmers who were going towards the
Iकिसानों ने डोईवाला में रैली निकालकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

I

I
I

Iभाकियू टिकैत गुट के किसानों को पुलिस ने टोल प्लाजा लच्छीवाला में रोकाI

किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर ट्रैक्टर रैली लेकर विधानसभा की ओर जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद किसान ने नगर में रैली निकाली। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।



भाकियू टिकैत गुट के आह्वान पर गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर लेकर ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हाल में एकत्रित हुए और ट्रैक्टर रैली लेकर विधानसभा की ओर निकले। टोल प्लाजा लच्छीवाला में प्रभारी निरीक्षक एचएस पंखोली के नेतृत्व में पुलिस ने उनको रोक लिया। इसके बाद किसानों ने नगर में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाकियू के संरक्षक गुरदीप सिंह ने कहा कि सरकार एक ओर तो किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही है, वहीं राज्य सरकार ने लागत के सापेक्ष गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन


युवा जिलाध्यक्ष अजित सिंह प्रिंस ने कहा कि किसान समस्याओं के निदान के लिए अब स्वयं आगे आकर संघर्ष करेगा। प्रदर्शनकारियों में सरजीत सिंह, गुरुपाल सिंह, अवतार सिंह, तेजपाल सिंह मोंटी, प्रदीप बंगा, रविन्द्र सिंह, मोहन सिंह, रविन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed