फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-5 in uttarakhand: Tourist crowd for rafting in Rishikesh on weekend

Unlock-5: वीकेंड से पहले पर्यटकों से गुलजार हुई तीर्थनगरी, गंगा में दिनभर तैरती रहीं रंग-बिरंगी राफ्ट

Sat, 03 Oct 2020 12:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Unlock-5 in uttarakhand: Tourist crowd for rafting in Rishikesh on weekend
rafting - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड की शुरूआत के पहले ही दिन छुट्टी का असर तीर्थनगरी में उमड़ी भारी भीड़ के बाद साफ नजर आया। शुक्रवार को तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार रही। भीड़भाड देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। गंगा में दिनभर रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आईं। भीड़ के कारण लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर जगह-जगह जाम रहा। इस कारण स्थानीय नागरिकों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी हुई। 

विज्ञापन


कोरोनाकाल के बाद से यह पहला नजारा दिखा जब तीर्थनगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को अवकाश और शनिवार, रविवार वीकेंड होने के कारण विभिन्न प्रांतों के पर्यटक तीर्थनगरी पहुंचे। रामझूला, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन में दिनभर पर्यटकों की चहलकदमी रही। लक्ष्मणझूला और रामझूला पुल भी पर्यटकों से भरा रहा।
विज्ञापन



लघु व्यापारी सुनील, भगवानदास श्रीवास्तव, रमेश, बबलू, सोनू ने बताया कि अब तीर्थनगरी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। कोरोना के कारण बीते छह महीने से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ था। इस दौरान लघु व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया था, भरण पोषण करने में भी परेशानी हो रही थी। पर्यटकों की चहलकदमी देखकर अब उम्मीद है कि जल्द ही आजीविका का संकट दूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों से सबक नहीं ले रही लक्ष्मणझूला पुलिस 

लक्ष्मणझूला पुलिस हादसों से सबक नहीं ले रही है। सप्ताहभर पहले क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर स्नान कर रहा हरियाणा का युवक डूबा था, जिसका शुक्रवार को ही शव गंगा से बरामद किया गया है, लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है। 

शुक्रवार को लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान कुछ पर्यटक पक्के और सुरक्षित घाटों को छोड़ प्रतिबंधित घाटों पर डुबकी लगाते हुए दिखाई दिए। अतिसंवेदनशील होने के बावजूद भी लक्ष्मणझूला पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी से अब तक 17 पर्यटकों ने गंगा में डुबकी के दौरान अपनी जान गंवाई है। थाना लक्ष्मणझूला निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि घाटों पर जलपुलिस तैनात है, यदि ऐसी बात है तो इस ओर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed