फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The people of Virpur Khurd stopped the work of Namami Gange

वीरपुर खुर्द के लोगों ने नमामि गंगे का कार्य रुकवाया

Mon, 30 Sep 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
The people of Virpur Khurd stopped the work of Namami Gange
वीरपुर खुर्द में खुदाई मशीन पोकलैंड के सामने प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : RISHIKESH
पिछले पांच दिनों से वार्ड संख्या-28 वीरपुर खुर्द की जनता बिना पानी के किसी तरह जीवन व्यतीत कर रही है। रविवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। करीब दर्जन भर लोग सीवरेज पाइप लाइन के निर्माण स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। इस दौरान पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रही नमामि गंगे की पोकलैंड को जबरन रुकवाकर उसकी चाभी छीन ली। फिलहाल काम अभी रुका हुआ है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि पाइप बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पेयजल सुचारु करने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। गुस्साए लोगों ने कहा कि जब तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो जाती, पाइप लाइन बिछाने का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे पार्षद लव कांबोज के नेतृत्व सीमा डेंटल के समीप मुख्य मार्ग पर गली नंबर पांच के लोग पहुंचे। यहां नमामि गंगे की ओर से लक्कड़घाट स्थित एसटीपी प्लांट के लिए भूमिगत सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसके लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा है। लोगों का कहना था कि खुदाई कार्य के चलते जगह-जगह पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों के घर से पानी का संपर्क टूट गया है। वार्ड संख्या 28 में भी यह दिक्कत सामने आ रही है। इसी के चलते रविवार को पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने खुदाई मशीन पोकलैंड को कार्य नहीं करने दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पांच दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। किसी तरह टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति हो रही है। टैंकर के पानी से लोगों की आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। पार्षद लव कांबोज ने कहा कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक निर्माण कार्य को चालू नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान मार्ग पर लोगों ने बल्लियों के सहारे आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया। इससे लोगों को खासी परेशानियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed