फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The people of the district have suggested Rishikesh

लोगों ने ऋषिकेश जिला बनाने का दिया सुझाव

Thu, 29 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Thu, 29 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
The people of the district have suggested Rishikesh
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में चुनाव घोषणापत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगते कांग्रेसी। - फोटो : amar ujala

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बुधवार को कांग्रेस की ओर से 2017 विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों पर कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान 1528 लोगों ने घोषणा पत्र के लिए लिखित सुझाव दिए।

विज्ञापन


 ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने ऋषिकेश को जिला बनाने, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संजय झील निर्माण करने, आईडीपीएल को विधिवत संचालित करने, त्रिवेणी घाट में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण करने, बढ़ती आबादी के मध्य नजर नया डिग्री कॉलेज खोलने, ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, नालों को सीवर लाइन से जोड़ने, ऋषिकेेश पालिका को नगर निगम बनाने, ऋषिकेश-रानीपोखरी के बीच हाथी कॉरीडोर बनाने का सुुझाव दिया है।
विज्ञापन


विधानसभा प्रभारी विजय सारस्वत ने बताया कि आम जनता की ओर से घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए मिले सभी सुझाव पार्टी नेतृत्व को सौंपे जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, शिव मोहन मिश्र, मदन मोहन शर्मा, जयपाल जाटव, अरविंद जैन, मुमताज हाशिम, मधु जोशी, वेद प्रकाश धीगड़ा, नंद किशोर जाटव, सुदेश शर्मा, आशीष राम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed