फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The participants showed yoga postures in Yogasan

योगासन में प्रतिभागियों ने दिखाई योग मुद्राएं

Sun, 17 Apr 2022 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The participants showed yoga postures in Yogasan
डोईवाला। हिमालयीय विश्वविद्यालय और हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की ओर से प्रथम राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 16 से 21 आयु वर्ग में राघव गुप्ता प्रथम, आयुष रावत द्वितीय और नीरज सजवाण तृतीय रहे। महिला वर्ग में लेखनी खत्री प्रथम, अमीषा रावत द्वितीय और साक्षी नौटियाल तृतीय रही। 22 से 26 आयु वर्ग में अनिल सिंह प्रथम, अर्पण पाल द्वितीय और सौरभ तृतीय रहे। महिला वर्ग में प्रिया भंडारी प्रथम, दामिनी शर्मा द्वितीय और लाजवंती तृृतीय रहे। 27 से 31 वर्ग में आशीष दयाल प्रथम, आनंद प्रकाश द्वितीय, दिनेश कुमार तृतीय, महिला वर्ग में दीपिका प्रथम, मालिनी द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रहे। 32 आयु वर्ग से ऊपर में गिरीश प्रथम, महिला वर्ग में आशा रावत प्रथम रही। प्रतियोगिता में 150 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मीनारायण को अंतरराष्ट्रीय योगश्री की उपाधि और डॉ. ईश्वर भारद्वाज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया। मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर देव संस्कृति विश्वविद्यालय और पूर्व विभागाध्यक्ष योग विज्ञान गुरुकुल कांगड़ी के अलावा लक्ष्मीनारायण जोशी, कंचन जोशी, अनिल थपलियाल, कुलाधिपति डॉ. प्रदीप भारद्वाज, डॉ. जेपी पचौरी, डॉ. निशांत राय जैन, डॉ. अनिल कुमार झा, ममता शर्मा, अनुपम कोठारी, डॉ. अनूप बलूनी, मोहित पोखरियाल, हरिकृष्ण नवानी और नवीन पोखरियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed