फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The negligence of NHAI officials is costing the people

Rishikesh News: अंडरपास तो बनाया, लेकिन जलनिकासी की नहीं की व्यवस्था

Sat, 23 Sep 2023 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The negligence of NHAI officials is costing the people
Iविभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे वैदिक नगर के ग्रामीणI
विज्ञापन


अंडरपास में पानी भरने से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान



एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही वैदिक नगर क्षेत्र की जनता पर भारी पड़ रही है। यहां ग्रामीणों के आंदोलन के बाद अंडर पास तो बना दिया, लेकिन पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग विस्तारीकरण के बाद वैदिक नगर तृतीय के ग्रामीणों का संपर्क हाईवे से कट गया था। ग्राम प्रधान अनिल कुमार और उप प्रधान अंजना चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग की मांग को लेकर राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन किया था। इसके बाद एनएचएआई ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए अंडरपास का निर्माण तो कर दिया, लेकिन अंडरपास के निर्माण के दौरान पानी की निकासी का कोई विकल्प नहीं रखा। जिसके चलते अब यहां के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




बारिश होने पर अंडरपास में एक से डेढ़ फीट पानी भर जाता है। जलभराव के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और अन्य ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है, लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही है। अब ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। एनएचएआई के मेंटेनेंस मैनेजर राघवेंद्र गुप्ता ने बताया मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पानी को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। समस्या से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed