फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The mayor's mercury saw dirt in the hospital

अस्पताल में गंदगी देख चढ़ा मेयर का पारा

Sat, 14 Sep 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
The mayor's mercury saw dirt in the hospital
राजकीय चिकित्सालय में गंदगी देख भड़कती मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
डेंगू के बड़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मेयर अनीता ममगाईं ने शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में जगह-जगह गंदगी और पाइप लाइन से हो रहे जल रिसाव को देख मेयर का पारा चढ़ गया। उन्होंने चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन तोमर को जमकर खरी खोटी सुनाई। व्यवस्था में दो दिन के भीतर सुधार न होने पर मेयर ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस का अल्टीमेटम भी दिया।
विज्ञापन

मेयर के निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मेयर ने ओपीडी सहित अस्पताल के सभी प्रमुख जगहों पर सफाई व्यवस्थाएं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सीएमएस डॉ. एनएस तोमर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर में डेंगू के प्रकोप के बावजूद अस्पताल प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नही आ रहा है। उन्होंने सुधार न होने पर अस्पताल को नोटिस थमाने की चेतावनी दी। इस दौरान निगम के पार्षद गुरविंदर सिंह, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद चेतन चौहान, पार्षद अजीत गोल्डी, राजेश गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed