फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The mayor imposed adversity on the plan of the president

विस अध्यक्ष की योजना पर मेयर ने लगाया अडंगा

Fri, 18 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
The mayor imposed adversity on the plan of the president
मुख्य नगर आयुक्त प्रेमलाल को ज्ञापन सौंपते निगम के पार्षद। - फोटो : RISHIKESH
नगर निगम के आठ वार्डों में 200 स्ट्रीट लाइटें लगाने के विधानसभा अध्यक्ष की योजना पर मेयर ने अडंगा लगा दिया है। विधायक निधि से उक्त आठ वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई है, लेकिन मेयर अनिता ममगाईं ने प्रोजेक्ट पर यह कहकर आपत्ति लगा दी है कि निगम का उद्देश्य सिर्फ आठ वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का विकास करना है। पार्षदों के एक दल ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अनापत्ति प्रमाणपत्र की मांग की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने निगम के आठ वार्डों में पथ प्रकाश के लिए विधायक निधि से छह लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। यह धनराशि पास भी हो गई। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि इससे पहले कि स्ट्रीट लाइटें लगनी शुरू होतीं, उससे पहले ही योजना पर आपत्ति लगा दी गई है। पार्षद विपिन पंत ने कहा कि निगम में शामिल नये ग्रामीण क्षेत्रों में लाइट न होने से रात्रि के दौरान समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से न ही लाइटें लगाई जा रही हैं। स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस पर स्वीकृति प्रदान करते हुए निगम के आठ वार्डों के लिए छह लाख रुपये दिए तो मेयर ने इस योजना पर आपत्ति लगा दी है।
विज्ञापन

पार्षद शिव कुमार गौतम ने कहा कि यदि आपत्ति न लगी होती है तो दीपावली पर्व से पूर्व नगर में 200 स्ट्रीट लाइटें वार्डों में लग जातीं। उन्होंने बताया कि इसमें संबंधित कंपनी ही स्ट्रीट लाइटें लगाएगी। दो साल की वारंटी के साथ मरम्मत का खर्चा भी स्वयं देगी। उन्होंने कहा कि 200 स्ट्रीट लाइटों के लगने के बाद विस अध्यक्ष से नगर के शहरी वार्डों के लिए भी स्ट्रीट लाइटों की मांग की जानी है। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुख्य नगर आयुक्त प्रेमलाल ने कहा कि शुक्रवार को इस मामले का निस्तारण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि नगर में स्ट्रीट लाइटें कहीं से उपलब्ध हो रही हैं, तो इसमें निगम को किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वह शुक्रवार को मेयर अनिता ममगाईं से वार्ता करेंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि इस मामले में सकारात्मक जवाब आए। एमएनए के इस आश्वासन के बाद पार्षद वहां से चले गए। इस मौके पर पार्षद जयेश राणा, लव कांबोज, रामअवतारी पंवार, गौरव कौशिक, विरेन्द्र सिंह रमोला प्रभाकर शर्मा, चेतन आदि उपस्थित रहे।
कोट्स
मेरा काम विकास करना है। यदि विकास कार्यों के लिए आपत्ति लगाई जा रही है, तो इस संबंध में वही बेहतर तरीके से बता पाएगा कि जो आपत्ति लगा रहा हैं। कार्यदायी संस्था निर्धारित करना मेरा विशेषाधिकार है। मेरी जानकारी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि निगम को कार्यदायी संस्था बनाया जा सके। यदि ऐसा होता तो निगम को कार्यदायी संस्था बनाने में मुझे कोई परहेज नहीं है।

- प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष
मेरा उद्देश्य संपूर्ण निगम क्षेत्र का विकास करना है। मुझे केवल आठ वार्डों का ही नहीं सभी वार्डों की उन्नति का ख्याल रखना है। नगर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए योजना बनाई जा रही है।
- अनिता ममगाईं, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed