{"_id":"65550596ef1c52302b028ea0","slug":"the-markets-are-decorated-for-chhath-the-festival-of-folk-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-287906-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छठ पर्व को लेकर सजे बाजार, खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छठ पर्व को लेकर सजे बाजार, खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन
I
I
I
I
Iपर्व मनाने के लिए त्रिवेणी घाट समेत अन्य घाटों पर बनाई वेदीI
कल से शुरू होने जा रहे पूर्वांचल समुदाय के लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर बाजार सज गए हैं। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग बाजार से सूपा, टोकरी, फल, सब्जी, गन्ना आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
बुधवार को मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, लाजपतराय मार्ग, घाट रोड समेत मुख्य बाजार में खरीदारी करने के लिए पूर्वांचल समुदाय के लोगों की चहलकदमी रही। लोगों ने छठ पर्व के जरूरत के हिसाब से सामानों की खरीदारी की। कुछ लोग त्रिवेणी घाट, नावघाट पर बेदी बनाने की तैयारी में जुटे रहे। पर्व की तैयारी को लेकर समुदाय के लोगों ने आटा चक्की और गेहूं की धुलाई कर व्रत के लिए आटा तैयार किया। 17 नवंबर को नहाए खाए के साथ पर्व का शुभारंभ होगा। पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाएं और व्रती लोग बाजारों में खरीदारी करने में जुट गए हैं।