फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The machine of the dental department in SPS Government

Rishikesh News: दंत विभाग में चार महीने से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन

Wed, 22 Nov 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The machine of the dental department in SPS Government
Iएक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को नहीं मिल रहा आसीटी का लाभ
विज्ञापन

I

I
I

Iसरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को नहीं मिल पा रहा आरसीटी का लाभI

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में दंत विभाग की मशीन चार महीने से खराब पड़ी है। पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण अस्पताल में आ रहे मरीजों को रूट केनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) का लाभ भी नहीं मिल रहा है। आरसीटी नहीं होने के कारण पीड़ितों को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है।

सरकारी अस्पताल में दंत विभाग में दो चिकित्सक और एक हाइजिनिस्ट तैनात हैं। दंत विभाग में चार महीने से एक्स-रे मशीन भी खराब पड़ी हुई है। एक्स-रे मशीन खराब होने से चिकित्सक बिना संसाधन के ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। दंत विभाग में प्रति दिन 15 से 20 मरीज आते हैं। इनमें से अधिकांश को एक्सरे-की जरूरत होती है। मशीन खराब होने के कारण इन मरीजों को निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। दंत विभाग में उपकरणों की कमी के चलते रूट केनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध हो पा रही है। दंत चिकित्सकों ने बताया कि एक्स-रे मशीन खराब होने की जानकारी उन्होंने उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन






Iक्या है आरसीटीI



दांतों की सड़न रोकने के लिए सर्जरी की जाती है। सड़े हुए दांत के ऊपरी हिस्से से ड्रिल करके कैनाल को खोल दिया जाता है। इसके साथ पूरा पल्प निकाल लिया जाता है। इसके बाद पूरे कैनाल की हाइड्रोजन पेरोक्साइड औरसोडियम हाइपोक्लोराइट से सफाई की जाती है। फिर से उसे पूरी तरह से भर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iदंत चिकित्सा विभाग में वार्ड बॉय नहीं तैनातI

सरकारी अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में लंबे समय से वार्ड बॉय का पद रिक्त है। इससे चिकित्सक स्वयं ही मशीनों की साफ-सफाई करते हैं। कई बार चिकित्सकों ने विभाग में वार्ड बॉय की भी मांग की थी। लेकिन वह अभी तक ठंडे बस्ते में है।



I
I

Iमामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो सीएमएस से इस बारे में बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - संजय जैन, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed