फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The local people, who were protesting in Beasi for five

Rishikesh News: ब्यासी में ग्रामीणों का धरना समाप्त

Mon, 29 Jan 2024 02:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The local people, who were protesting in Beasi for five
I
विज्ञापन

I

I
I

I- गांव में पानी पहुंचने एवं आरवीएनएल के अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
I

I- पांच दिन से धरना पर बैठे थे अटाली गांव के लोगI



अटाली गांव में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर ब्यासी में पांच दिन से धरना दे रहे स्थानीय लोगों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। गांव में अस्थाई व्यवस्था के रूप में जल निगम ने पेयजल आपूर्ति कर दी है। अन्य मांगों को पूरा करने के लिए रेल विकास निगम के अधिकारियों ने एक महीना का समय मांगा है।



ऋषिकेश कर्णप्रयाग ब्राॅडगेज रेल परियोजना की सुरंग निर्माण के दौरान करीब चार महीने पहले अटाली गांव के दो पेयजल स्रोत सूख गए थे। गांव में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पांच दिन पहले ब्यासी में धरना शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब वह धरना देते रहेंगे।
विज्ञापन


रविवार को रेल विकास निगम के अधिकारियों और ग्रामीणों के मध्य वार्ता हुई। वार्ता में आरवीएनएल के डीजीएम भूपेंद्र सिंह, जल निगम मुनि की रेती के ईई प्रवीण शाह, विजय डंगवाल, तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल मौजूद रहे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रवीण पुंडीर ने बताया कि आरवीएनएल के अधिकारियों ने एक माह में सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है, उसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया है। इस अवसर पर प्रमोद सिंह, सुदामा सिंह, राजेश सिंह, विनोद सिंह, विक्रम सिंह चौहान, सुलोचना देवी, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iगांव में जल निगम की ओर से अस्थाई व्यवस्था के तहत पेयजल आपूर्ति सुचारु की गई है। जल्द स्थाई समाधान किया जाएगा। जिन लोगों के मकान में दरारें आई हैं प्रशासन की ओर से उनका विस्तृत सर्वे किया जाएगा। उसके बाद प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह, डीजीएम, आरवीएनएलI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed