फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The leader became the shield of the encroacher, the team returned bereft

नेता बने अतिक्रमणकारी की ढाल, बैरंग लौटी टीम

Fri, 30 Jul 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The leader became the shield of the encroacher, the team returned bereft
आईएसबीटी परिसर में बनी दुकान को खाली करवाने पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम के साथ नोकझोक करते स्थ? - फोटो : RISHIKESH
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अपर आयुक्त गढ़वाल के निर्देश पर आईएसबीटी में नगर निगम की भूमि से कब्जा हटाने गई टीम को विरोध के चलते बैरंग वापस लौटना पड़ा। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ पार्षद भी अतिक्रमणकारी के पक्ष में उतर आए। इस दौरान अतिक्रमणकारी और नेताओं की अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमणकारी और नेता टीम से लगातार कोर्ट का आदेश दिखाने की मांग करते रहे।

अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत ने नगर निगम के अधिकारियों को आईएसबीटी में कांजी हॉउस की भूमि पर हुए कब्जे का हटाने और क्षतिपूर्ति वसूलने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम आईएसबीटी पर नगर निगम की भूमि पर संचालित रेस्टोरेंट को हटाने पहुंची। जैसे ही जेसीबी ने रेस्टोरेंट के बाहर की दीवार को ढहाया तो रेस्टोरेंट मालिक का पारा चढ़ गया। उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम को खूब खरी खोटी सुनाई। रेस्टोरेंट मालिक टीम को कोर्ट के स्टे का हवाला देने लगा। इस बीच कार्रवाई की सूचना पाकर कांग्रेस और भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस कार्यकारी नगर अध्यक्ष सुधीर राय और भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद राजेश दिवाकर, अजीत गोल्डी, देवेंद्र प्रजापति और शिवकुमार गौतम, पार्षद प्रतिनिधि सुमित पंवार, हरीश तिवारी, ने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान नेताओं की प्रशासन और निगम की टीम के साथ तीखी नोकझोंक भ्री हुई। नेताओं ने नगर निगम की टीम को कब्जा ध्वस्त करने से पहले कोर्ट के आदेश दिखाने के लिए कहा। चौतरफा दबाव के चलते निगम की टीम मौके से लौट गई। टीम में सहायक नगर आयुक्त एलएम दास, कर एवं राजस्व अधीक्षक निशात अंसारी, नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह, एसएसआई मनमोहन सिंह नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed