फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The job of a teacher is not only to teach the students

Rishikesh News: गरीब बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठा रहे गोविंद

Tue, 05 Sep 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The job of a teacher is not only to teach the students
गरीब छात्रों की खुद जमा करते हैं फीस, 500 छात्रों को मुहैया करा चुके हैं पठन-पाठन सामग्री
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिल चुके हैं पुरस्कार

शिक्षक का कार्य सिर्फ विद्यालय आने वाले छात्रों को पढ़ाना ही नहीं बल्कि किन्हीं कारणों से पढ़ाई से दूर हो रहे बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना भी है। श्री भरत मंदिर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत इसका उदाहरण हैं। गोविंद सिंह 39 सालों से छात्रों को पढ़ाने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। कई छात्रों की हर माह फीस भी देते हैं।

गोविंद सिंह रावत 25 सितंबर 1989 से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने 25 सितंबर 1989 को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यापन की शुरुआत की। रावत कहते हैं कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर मेधावी छात्र अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं। जिसका खामियाजा समाज को भी भुगतना पड़ता है। समाज एक अच्छी प्रतिभा को खो देता है।
विज्ञापन




उनका उद्देश्य है कि हर बच्चा पढ़ाई पूरी कर सके। रावत अपने सेवाकाल के 39 वर्षों में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री देने के साथ ही शिक्षा शुल्क भी देते आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह सामाजिक संस्थाओं जैसे टीएचडीसी, रोटरी क्लब, लॉयन क्लब आदि के सहयोग से भी छात्र छात्राओं को मदद दिलाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए वर्ष 2007-08 में दीन दयाल शैक्षिक उत्कृष्ठता पुरस्कार और वर्ष 2017-18 शैलेश मटियानी पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed