फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh Aiims The hopes of heli ambulance service from AIIMS

Rishikesh Aiims:...आखिर कब शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी घोषणा

Thu, 15 Feb 2024 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

एम्स देश का एक मात्र चिकित्सा संस्थान हैं जहां एक साथ तीन हेलीकाॅप्टर उतर सकते हैं। 11 अगस्त 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां हेलीपैड का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
Rishikesh Aiims The hopes of heli ambulance service from AIIMS
एम्स ऋषिकेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा की उम्मीदें अब धूमिल होने लगी हैं। घोषणा के करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी एम्स से यह सेवा शुरू नहीं हो पाई है। हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने से चारधाम तीर्थ यात्रियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा होता।

विज्ञापन


एम्स देश का एक मात्र चिकित्सा संस्थान हैं जहां एक साथ तीन हेलीकाॅप्टर उतर सकते हैं। 11 अगस्त 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां हेलीपैड का उद्घाटन किया था। इससे पहले 29 जुलाई 2020 को एम्स में एयर एंबुलेंस का ट्रायल किया गया था। ट्रायल के सफल रहने पर डीजीसीए की अनुमति के बाद यहां दुर्घटना में गंभीर घायलों या गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट किए जाने की सुविधा शुरू की गई थी। अब तक यहां करीब 140 मरीजों को एयर लिफ्ट कर लाया जा चुका है।
विज्ञापन


20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार के 50-50 फीसदी की साझेदारी में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: बीकेटीसी के विश्राम गृह पहुंचा गाडूघड़ा, कल तय होगी बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि

एम्स प्रशासन ने हेली एंबुलेंस पायलट प्रोजेक्ट के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्राइमरी ट्राॅमा केयर, ट्राॅमा टीम ट्रेंनिंग, एडवांस ट्राॅमा लाइफ सपोर्ट, एडवांस ट्राॅमा केयर फॉर नर्सेज आदि के लिए प्रशिक्षित भी किया। पूर्व में एम्स प्रशासन ने अप्रैल 2023 से सेवाशुरू होने की संभावना जताई थी। बाद में दिसंबर माह से इस सेवा के शुरू होने की बात कही थी।


इसके लिए डीजीसीए, उत्तराखंड शासन व एम्स प्रशासन की बीते वर्ष नवंबर माह में एक ऑनलाइन बैठक हुई थी। तब एम्स प्रशासन ने बताया कि 15 नवंबर तक एम्स को हेली एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएगी। एम्स प्रशासन ने बताया था कि मेरठ में हेली एंबुलेंस असेंबल्ड कर दी गई है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से कुछ औपचारिकताएं पूर्ण होनी बाकी हैं। लेकिन अभी तक यह सेवा शुरू नहीं हो पाई है। चारधाम यात्रा से पहले इस सेवा के शुरू होने की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि एम्स प्रशासन का कहना है कि उक्त सेवा के लिए एम्स पूरी तरह तैयार है। हेली एंबुलेंस उपलब्ध होते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।

हेली एंबुलेंस सेवा के लिए एम्स पूरी तरह तैयार है। लेकिन अभी हेली एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई है। हेली एंबुलेंस उपलब्ध होते ही सेवा शुरू कर दी जाएगी।
- प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेशI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed