फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   the highlighted accident crashed

दुर्घटनाओं ने डाला होली के रंग में भंग

Sat, 26 Mar 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sat, 26 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
the highlighted accident crashed
Accident - फोटो : file photo

होली के दिन सड़क हादसों ने कई लोगों के रंग में भंग डाल दिया। पर्व पर हुई विभिन्न दुघर्टनाओं में चालीस लोगों को सामान्य और गंभीर चोटें आईं। इनमें आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के अलावा निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भर्ती कराया गया। हालांकि, राहत की बात ये रही कि पर्व के दिन कोई बड़ी दुघर्टना नहीं हुई।

विज्ञापन


 डोईवाला में रंगों के त्योहार होली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सक घायलों का उपचार करने में व्यस्त रहे। बृहस्पतिवार के दिन नगर और ग्रामीण क्षेत्र डोईवाला में तमाम दुघर्टनाओं हुईं। जिनमें अधिकांश बाइक रपटने और आपस में भिड़ंत की रही।
विज्ञापन


दुघर्टनाओं में रजनीत (45) पुत्र कृष्णा निवासी राजीव नगर, मनोज (21) पुत्र कुलदीप निवासी देहरादून, रोहित (13) पुत्र प्रणव निवासी डोईवाला, विनोद कुमार (42) निवासी दूधली, विजय (23) निवासी डोईवाला, अनुराग वर्मा (25) निवासी डोईवाला को अधिक चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला से मिली जानकारी के अनुसार दिन भर में करीब चालीस लोग उपचार के लिए अस्पताल में आए थे, जिन्हें जरूरी ट्रीटमेंट देने के बाद छुट्टी दे दी गई। होली के दिन 108 वाहन भी दिन भर दौड़ता रहा। कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि कोतवाली परिक्षेत्र में शांतिपूर्वक होली का पर्व संपन्न हो गया। पूरे दिन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा गया था।


उत्पात मचा रहे युगल का चालान
सड़क दुघर्टना कर भाग रहे बाइक सवार एक युगल को पुलिस ने पकड़ लिया। नशे में होने पर दोनों उत्पात कर रहे थे। पुलिस ने दोनो का चालान कर दिया है। पुलिस ने बताया कि होलिका के दहन के दिन रात में बाइक से टक्कर मारकर भाग रहे थे। कोतवाली पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। बताया कि आरोपी धनंजय निवासी नथुवावाला थाना नेहरू कालोनी और उसके साथ नशे में थी एक युवती का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed