फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The final was won by 71 runs

71 रन से खलबली ने जीता फाइनल

Mon, 16 Jan 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Mon, 16 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
The final was won by 71 runs
रानीपोखरी स्थित कमला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यअतिथि। - फोटो : amar ujala
रानीपोखरी स्थित कमला मैदान में सम्राट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब खलबली ऋषिकेश टीम के नाम रहा। विजेता टीम को 25 हजार रुपये की नकद धनराशि और एक ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम की ओर से 331 रन बनाने और नौ विकेट लेने पर दिनेश को मैन ऑफ दि सीरीज से नवाजा  गया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला रविवार को खलबली ऋषिकेश और सम्राट क्लब रानीपोखरी के बीच खेला गया। ट्रॉस जीतकर खलबली ऋषिकेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सम्राट क्लब के खिलाड़ी 17 ओवर में 94 रनों पर ही सिमट गई।
विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जितेंद्र नेगी ने  विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर  नरेश उनियाल, संपूर्ण रावत, देवेंद्र भट्ट, सुरेश रमोला, विकास कठैत, सूरज कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, बलराम, मोंटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed