फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   the disaster affected villager got compensation

Rishikesh News: दो साल बाद मिला आपदा से पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा

Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
the disaster affected villager got compensation
2023 की बरसात में जुलेडी गांव के हल्दू पुटगा तोक में कई मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। एक मकान और गोशाला पूरी तरह मलबे में जमींदोज हो गया था। कई मकानों की नींव टूट चुकी थी। स्थानीय प्रशासन पर मुआवजा वितरण में भेदभाव का आरोप लगा था। अब दो साल बाद विभाग ने मुआवजा वितरण किया है। 1 जुलाई 2024 को पड़ताल में पता चला कि कुंवर सिंह को मकान की आंशिक क्षति दिखाकर एक तिरपाल और 5500 रुपये का चेक दिया गया था। नुकसान के अनुरूप मुआवजा न मिलने पर कुंवर सिंह ने चेक लेने से इन्कार कर दिया था। 2 जुलाई 2024 को अमर उजाला माई सिटी में जुलेडी के हल्दू पुटगा तोक गांव के लोगों ने की विस्थापन की मांग शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए पौड़ी जिला प्रशासन ने दोबारा जांच करवाई थी। अप्रैल 2025 में कुंवर सिंह को तहसील यमकेश्वर की ओर से 1.30 लाख रुपये का चेक दिया गया है। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य जुलेडी हरदीप कैंतुरा ने बताया कि वास्तविक आपदा पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा मिलने में देरी हुई है। अब मिली आपदा राशि से यह परिवार अपने मकान की मरम्मत करवा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed