{"_id":"67bcd14ddfb3723beb0de7e5","slug":"the-defaulter-attacked-the-team-that-went-to-disconnect-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-627381-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कनेक्शन काटने गई टीम पर बकायेदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कनेक्शन काटने गई टीम पर बकायेदार ने किया हमला
Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकायेदारों का कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
शैल विहार स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय में तैनात अवर अभियंता बिरमपाल सिंह ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। अवर अभियंता ने बताया कि सोमवार को दोपहर दो बजे विभाग की टीम बकाया वसूली के लिए वाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड पर गई थी। यहां उपभोक्ता चतर सैन ने विभाग को बकाया राशि के भुगतान के लिए 19,321 रुपये का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था। टीम ने जैसे ही कनेक्शन काटना शुरू किया तो चतर सैन ने टीम के साथ अभद्रता, मारपीट और गालीगलौज कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।