फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The chief speaker at the closing ceremony was Ramesh

चिकित्सीय पेशे में करुणा का भाव होना जरूरी : पप्पा

Mon, 26 Feb 2024 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The chief speaker at the closing ceremony was Ramesh
Iएम्स में आयोजित नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन का दो दिवसीय सम्मेलन का समापन
विज्ञापन

I

I
I

Iसंघ प्रचारक बोले- समाज और देश की सेवा के लिए हर समय तैयार रहना होगाI

एम्स में आयोजित नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के दो दिवसीय सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रमेश पप्पा ने कहा कि चिकित्सक समाज का अभिन्न अंग हैं। इसलिए उन्हें स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज और देश की सेवा के लिए हर समय तैयार रहना होगा। कहा कि चिकित्सीय पेशे में करुणा का भाव होना जरूरी है।



रविवार को समापन समारोह में मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और एनएमओ के मार्गदर्शक रमेश पप्पा ने कहा कि इस संगठन से जुड़े हुए चिकित्सकों को संघ, समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए भी प्रेरित करता है। दिव्य प्रेम मिशन हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने सेवाभाव के अनूठे प्रयासों पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि चिकित्सक को लोग भगवान के रूप में देखते हैं। इसलिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र को अपनाते समय हमें प्रत्येक रोगी से प्रेम की भावना रखनी चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. मार्कडेंय आहुजा ने कहा कि चिकित्सकीय पेशे में दया, सेवा और करुणा भाव सर्वोपरि है। एनएमओ संगठन इन्हीं भावनाओं के साथ सभी लोगों को समभाव की दृष्टि से देखता है। डॉ. चिंतामणि ने मेडिकल क्षेत्र में गुरु-शिष्य परंपरा विषय पर विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्या और अविद्या के मायने बताए। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल व सार्थक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन सत्र को एनएमओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीबी त्रिपाठी, अधिवेशन के ऑर्गेनाइजेशन चेयरपर्सन डॉ. हिमांशु ऐरन, आयोजन सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास, डॉ. अश्विनी टंडन, डॉ. ओपी महाजन, डॉ. अक्षत धारीवाल, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. धनाकर, डॉ. रविकांत, डॉ. मनोज गुप्ता, आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. अनुपमा बहादुर, डॉ. भरत भाई अमीन, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. अनुज सिंघल, डॉ. अमित त्यागी, डॉ. अमन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।





Iनिशुल्क हो एचपीवी टीकाकरणI



एनएमओ के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन ऑर्गेनाइजेशन की आम सभा आयोजित की गई। जिसमें चार प्रस्ताव पारित किए गए। संगठन के सचिव डॉ. अश्विनी टंडन ने बताया कि सभा में भारत सरकार की ओर से सर्वाइकल कैंसर के इलाज में किशोरियों को लगाई जाने वाली एचपीवी वैक्सीन निशुल्क लगाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। चिकित्सकों को सेवाकाल के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रदान करने संबंधी लोकसभा में लाए गए बिल को सराहा गया। देश में नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने और नशामुक्त भारत के लिए इसे मजबूती से लागू करने का प्रस्ताव और चौथा प्रस्ताव चिकित्सकीय शिक्षा में डिजिटल हेल्थ एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को संबद्ध करने आदि शामिल है। एनएमओ का अगला अधिवेशन राजस्थान में होगा।





Iक्या है एचपीवी वैक्सीनI

एचपीवी वैक्सीन ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण के कारण होने वाले कुछ कैंसर से बचाता है। एचपीवी संक्रमण से गर्भाशय ग्रीवा, योनि, योनी, लिंग, गुदा और गले का कैंसर हो सकता है। एचपीवी एक सामान्य वायरस है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या यौन संपर्क के माध्यम से फैलता सकता है।






Iविजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृतI



एनएमओ अधिवेशन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें चिकित्सकों और मेडिकल छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चिकित्सकों के साइंटिफिक पेपर प्रजेंटेशन में डॉ. प्रद्युमन सिंह, ई-पोस्टर प्रजेंटेशन में गुजरात की डॉ. दिया धनात्रा, रंगोली प्रतियोगिता में नैसर्गिक टीम अव्वल रही। जबकि मेडिकल क्विज में कर्नाटक के डॉ. रमेश बसेड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डेंटल क्विज में डॉ. आरुषि तथा सोनू सौरभ प्रथम विजेता रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डा. महेश व स्टूडेंट्स के पेपर प्रजेंटेशन में रजनीश झिंझा ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमन भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed