फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The brave veterans of the 1971 war recounted tales of their heroism.

Rishikesh News: 1971 की लड़ाई के जांबाज पूर्व सैनिकों ने सुनाए बहादुरी के किस्से

Sun, 07 Dec 2025 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
The brave veterans of the 1971 war recounted tales of their heroism.
जौलीग्रांट में युद्ध सम्मान दिवस का आयोजन: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। पूर्व सैनिक संगठन, 29 वायु रक्षा रेजिमेंट (सांबा) की ओर से जौलीग्रांट में युद्ध सम्मान दिवस मनाया गया। जिसमें इस रेजिमेंट के करीब 200 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान लड़ाई के जांबाज पूर्व सैनिकों ने बहादुरी के किस्से सुनाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैप्टन सोबन सिंह (सेनि) ने किया गया। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बुरी तरह मार भगाया था। इस लड़ाई में उनकी 29 वायु रक्षा रेजिमेंट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस रेजिमेंट ने पाकिस्तान के कुल 11 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। जिसमें पांच मिग-19, छह एफ-86 सेबर जेट शामिल थे। इस बहादुरी के लिए रेजिमेंट को सांबा वलनेरेबल प्वाइंट युद्ध खिताब से सम्मानित किया गया था। 29 वायु रक्षा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सूबेदार वीरेंद्र सिंह गुसाईं (सेनि.) ने कहा कि रेजिमेंट को इस वीरता के लिए दो वीर चक्र, तीन सेना मेडल और सात अन्य सम्मानों से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

कहा कि जौलीग्रांट में आयोजित 55वें युद्ध सम्मान दिवस में रेजिमेंट के 14 पूर्व सैनिकों और दो वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 1971 की लड़ाई में शामिल आठ पूर्व सैनिकों ने अपनी बहादुरी के किस्से भी सुनाए। इस अवसर पर पूर्व सैनिक शिव सिंह नेगी, सुभाष शर्मा, रमेश नेगी, सुरेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, खुशहाल सिंह, बलवीर सिंह, गीताराम चमोली, देवेंद्र सिंह, संतोष प्रकाश नौगाईं, कमल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed