{"_id":"66f4a965b7c07ec6d206eb47","slug":"the-body-of-a-young-man-who-left-home-after-a-quarrel-with-his-wife-was-found-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-510610-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर घर से निकला, फिर संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला पति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर घर से निकला, फिर संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला पति का शव
Fri, 27 Sep 2024 02:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 02:02 PM IST
सार
पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर युवक घर से निकला था। फिर संदिग्ध हालत में पति का शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेत में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। वह अपनी पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था। उसने विवाद के दौरान पत्नी पर धारदार हथियार से वार भी किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नेचर विला के समीप एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा है। पुलिस मौके पर पहुची। मृतक की पहचान बिरेश (35) पुत्र राम भजन, निवासी शिव कॉलोनी लालतप्पड़ माजरी ग्रांट, मूल निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। मृतक लालतप्पड़ के आसपास ठेली लगता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद आज भी हंगामा, पुलिस ने हिंदूवादी नेता को उठाया, बढ़ा तनाव, बाजार बंद
विज्ञापन
दो दिन पहले उसका किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया था। उस दौरान उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर वार कर दिया था। इसके बाद से वह घर से निकल गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पत्नी पर हमला करने के बाद पुलिस की कार्रवाई के भय से युवक ने यह कदम उठाया है। मृतक बृजेश के दो बच्चे हैं। घटनास्थल के पास से नायलोन की रस्सी बरामद हुई है।