फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Beatles The Ganga Mahotsav 2023 organized at Ved

जीवन को स्थिरता और शांति प्रदान करता है आध्यात्म और संगीत का मेल : राज्यपाल

Sun, 29 Oct 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Beatles The Ganga Mahotsav 2023 organized at Ved
Iद बीटल्स द गंगा महोत्सव के दूसरे कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपालI
विज्ञापन


स्वर्गाश्रम के वेद निकेतन घाट पर आयोजित द बीटल्स द गंगा महोत्सव 2023 के दूसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि आध्यात्मिकता और संगीत का मेल जीवन को स्थिरता और शांति प्रदान करता है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिन लोगों को बीटल्स के बारे में जानकारी प्राप्त करनी हो, आध्यात्म के बारे में जानना हो उन्हें ऋषिकेश आना चाहिए।



शनिवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि इस देवभूमि में आकर बीटल्स संगीत को विश्व प्रसिद्ध मिली, बीटल्स और आध्यात्मिकता के मेल से इस क्षेत्र को भी विश्व प्रसिद्ध मिली।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक सर्किट पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्थानीय स्तर पर भी मोटे अनाज को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में अनेक रोचक और जिज्ञासा के रहस्यमई स्थल है। जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि हमारी सरकार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में फोकस कर रही है ताकि पर्यटकों के आवागमन में असुविधा न हो। यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने सभी अतिथियों स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डीएम पौड़ी आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीओ अपूर्वा पांडे, परमार्थ निकेतन अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती, परमार्थ साध्वी सरस्वती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed