{"_id":"6ab2e2f5e7d3d2ba750c47ef","slug":"room-found-locked-elderly-womans-body-discovered-inside-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1072661-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कमरे पर लगा था ताला, अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कमरे पर लगा था ताला, अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Wed, 23 Sep 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
हरिपुरकलां के मोतीचूर लाइन पार क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बंद कमरे के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान खजानी देवी के रूप में हुई है। कमरे का ताला बाहर से लगा था और उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए। मृतका के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक खजानी देवी मोतीचूर में किराये के मकान में अपनी छह वर्षीय नातिन के साथ रह रही थीं। सोमवार सुबह वह नातिन को स्कूल छोड़ने गई थीं। इसके बाद पड़ोस में आयोजित पूजा में शामिल हुईं और फिर अपने कमरे में लौट आईं। रोजाना की तरह सोमवार को भी उन्हें स्कूल से नातिन को लेने जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचीं। इसके बाद खजानी देवी के रिश्तेदार पंकज थापा बच्ची को स्कूल से लेकर उनके कमरे पर पहुंचे। कमरे पर ताला लगा होने के कारण वह बच्ची को अपने घर ले गए। शाम को दोबारा कमरे पर पहुंचे तो ताला जस का तस था। खजानी देवी का मोबाइल फोन भी बंद था। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उनके पुत्र संजय पुण्डीर को सूचना दी गई। संजय रानीपोखरी क्षेत्र स्थित अपने घर से मोतीचूर पहुंचे। कमरे पर ताला लगा देखकर परिजनों ने देर शाम ताला तोड़ा। अंदर बाथरूम में खजानी देवी मृत अवस्था में मिलीं। संजय ने शव को बाथरूम से बाहर निकालकर कमरे में रखा और इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतका के पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग इसलिए भी दहशत में है क्योंकि दून जिले में 24 घंटे में तीन वारदात हो चुकी हैं। लोगों ने इस मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन