फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Beatles Street' to be constructed in Swargashram at a

Rishikesh News: स्वर्गाश्रम में 81 लाख की लागत से होगा बीटल्स स्ट्रीट का निर्माण

Wed, 23 Sep 2026 01:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 23 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
'Beatles Street' to be constructed in Swargashram at a

विज्ञापन
स्वर्गाश्रम में 81 लाख की लागत से बीटल्स स्ट्रीट का निर्माण होगा। इसके लिए शासन की ओर से 50 लाख की पहली किश्त जारी कर दी गई है। यह निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। बीटल्स स्ट्रीट शुरु होने से देशी और विदेशी पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

यह निर्माण गीता भवन नंबर छह और सात के बीच से निकलने वाली रोड से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में चौरासी कुटिया के गेट तक किया जाएगा। यह स्ट्रीट करीब एक किलोमीटर लंबी होगी। इस बीटल्स स्ट्रीट में सड़क किनारे 46 मोरल दर्पण लगाए जाएंगे। इसके साथ ही गली के किनारे पर वर्चुअल गार्डन भी बनाया जाएगा। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की ओर से इस निर्माण के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बीटल्स स्ट्रीट के निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 में घोषणा की थी। इसका निर्माण शुरु हो गया है। बीटल्स स्ट्रीट के निर्माण होने के बाद पर्यटकों को भी घूमने में आसानी होगी।
विज्ञापन

----------

कौन थे बीटल्स-
- 1960 के दशक में इंग्लैंड से चारों लोगाें का दल भारत आया था। बीटल्स प्रसिद्ध अंग्रेजी रॉक बैंड था। बीटल्स के सदस्यों ने महर्षि महेश योगी के आश्रम में मेडिटेशन(ध्यान) सीखा था। इस दौरे से उनके संगीत और पश्चिमी देशों में योग-ध्यान के प्रचार-प्रसार पर गहरा प्रभाव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
कोट-

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में 81 लाख की लागत से होगा बीटल्स स्ट्रीट का निर्माण होगा। इसके लिए शासन की ओर से 50 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। टेंडर होने के बाद काम भी शुरु कर दिया गया है।
-दीपक कुमार शर्मा, ईओ, नगर पंचायत जौंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed