श्यामपुर। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करते हैं। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज एवं देवानंद महाराज, स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, जीआर आडवाणी, मेयर शंभू पासवान आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में वीआर बिलिवर्स, पॉप स्टेट ऑफ डीएसबी, रामायण, जूनियर क्वायर, कलर्स ऑफ लाइफ, जगन्नाथ रथ यात्रा, कृष्ण लीला, लाइफ अंडर वाटर और सोल ऑफ नेशन जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गढ़वाली नृत्य देवभूमि के संदेश ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को मंच पर जीवंत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं रिदम ऑफ इंडिया और फन डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज आदि मौजूद रहे। संवाद