{"_id":"62a7952c4493334d164745ca","slug":"the-accused-will-not-be-spared-at-any-cost-kusum-kandwal-rishikesh-news-drn4144894186","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा आरोपी - कुसुम कंडवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा आरोपी - कुसुम कंडवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ईशा डोभाल की मौत के मामले में उत्तराखंड महिला आयोग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डीजीपी और एसएसपी को आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मृतका के परिजनों से अभद्रता करने वाले जवान पर भी तत्काल अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए कहा है। कुसुम कंडवाल ने मृतका के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नौ जून को मध्यप्रदेश नंबर की एक कार ने श्यामपुर बाईपास पर विपरीत दिशा में आकर ऑटो को टक्कर मार दी थी। हादसे में ऑटो में सवार सोमेश्वर नगर की रहने वाली बृजेश डोभाल की बेटी ईशा डोभाल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 10 जून की सुबह एम्स में उपचार के दौरान ईशा की मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद भी अज्ञात के खिलाफ केवल लापरवाही से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके चलते आरोपी को न्यायालय से जमानत भी मिल गई। कार्रवाई से नाराज परिजनों ने पुलिस और आरोपी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया था। अमर उजाला ने मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए 13 जून के अंक में आरोपी को हिरासत में लेने के बाद भी अज्ञात में दर्ज किया केस, दबाव में बढ़ाई धारा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। आयोग की अध्यक्ष ने मृतका के पिता बृजेश डोभाल और माता कमला देवी को भरोसा दिलाया कि उनको इंसाफ जरूर मिलेगा। परिजनों ने बताया कि मौके पर मौजूद एक जवान ने उनके साथ अभद्रता की थी। अध्यक्ष ने मौके से डीआईजी और एसएसपी को फोन में आरोपी पर सुसंगत धाराओं में कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुसुम कंडवाल ने बताया कि उन्होंने डीजीपी को आरोपी पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने कोतवाल रवि सैनी को अभद्रता के आरोपी जवान को चिन्हित कर अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश भी दिए हैं।