{"_id":"6570b6d452e0422d690e507d","slug":"the-67th-mahaparinirvan-diwas-of-constitution-maker-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-302277-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 67वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि बाबा आंबेडकर ने सभी वर्गों के उन्नयन के लिए आगे आकर काम किया। समाज से छुआछूत को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया। आरक्षण की व्यवस्था बनाकर वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। कार्यक्रम में महेन्द्र भट्ट, सावन राठौर, आरिफ अली, सुनील बर्मन, शाकिर हुसैन, संजीव भट्ट, अमन बिष्ट आदि रहे। वहीं, धर्मूचक स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर कई लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज की बेहतरी संभव है। इस दौरान सुनील बर्मन, हरिकिशोर, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
Iदलित और शोषित वर्ग के लिए किया कामI
पब्लिक इंटर काॅलेज में बुधवार को बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी हुई। जिसमें लोगों ने बाबा साहेब के प्रेरक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। तमाम लोगों ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित की। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है। हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता, भुवनेश वर्मा, अनीता पाल, ओमप्रकाश काला, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, अवधेश सेमवाल, किरण बिष्ट, अर्चना पाल,आशुतोष डबराल, चेतन कोठारी और मोनिका आदि मौजूद रहे।