फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The 60 meter long and two and a half meter wide suspension

Rishikesh News: लोनिवि की दो डिविजन के बीच झूल रहा झूला पुल

Thu, 02 Nov 2023 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The 60 meter long and two and a half meter wide suspension
I
विज्ञापन

I

I
I

I- नयार नदी पर बने झूला पुल की सुरक्षा तारबाड़ क्षतिग्रस्त
I

I- द्वारीखाल ब्लॉक के गांवों को कोट ब्लॉक गांवों को जोड़ता है झूला पुलI



पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक को कोट ब्लॉक से जोड़ने के लिए नयार नदी में बना 60 मीटर लंबा और ढ़ाई मीटर चौड़ा झूला पुल लोनिवि के डिविजन के बीच झूल रहा है। पांच साल से पुल की सुरक्षा तार बाड़ क्षतिग्रस्त है। पुल की मरम्मत कौन सा डिविजन करेगा, विभागीय इंजीनियर एक-दूसरे डिविजन के पाले में गेंद फेंक रहे हैं।

नयार नदी में 60 मीटर लंबे झूला पुल की सुरक्षा तारबाड़ क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर झूला पुल पर सफर करने को मजूबर हैं। नयारनदी पर ब्यासघाट और बागी गांव के पास बने झूला की सुरक्षा तारबाड़ पांच साल पहले आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन




इस पुल से द्वारीखाल विकासखंड के तैड़ी, किनसुर, पोगठा, मैठाणा, बागी गांव के लोग इस पुल पर आवाजाही करते हैं। ऐसे में हर समय अनहोनी खतरा बना रहता है। ग्राम सभा किनसुर के ग्राम प्रधान दीप चंद ने बताया कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों से पुल की मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iबोले अधिकारी-
I

I
I

I- कौडियाला-ब्यासघाट मोटरमार्ग बनने के बाद से नयार नदी पर बने झूला पुल को लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल के अधीन कर दिया गया है। ऐसे में झूला पुल की मरम्मत लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल ही करेगा। - आलोक जैन, सहायक अभियंता लोनिवि लैंसडौन

I

I- ब्यासघाट के पास बागी गांव के नजदीक नयार नदी में जो झूला पुल बना है, वह लोनिवि पौड़ी के अधीन है। इसलिए पुल की मरम्मत का काम लोनिवि पौड़ी ही करेगा। लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल के पास कौडियाला-ब्यासघाट मोटर मार्ग है। - किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्रीनगर गढ़वालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed