फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   THDC should provide 1 crore

पांच लाख नहीं, एक करोड़ मुआवजा दें टीएचडीसी : नौटियाल

Sun, 13 Sep 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 13 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
THDC should provide 1 crore
- मृत श्रमिकों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सुरक्षा देने की मांग
विज्ञापन

- वैधानिक मुआवजा और बीमा राशि के अतिरिक्त हो एक करोड़ की सहायता
ऋषिकेश। चमोली जिले में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद मृत श्रमिकों के परिजनों को दिए जा रहे पांच लाख रुपये के मुआवजे को सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने अपर्याप्त बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड प्रत्येक मृत श्रमिक के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे पत्र में नौटियाल ने कहा कि सुरंग निर्माण जैसे उच्च जोखिम वाले कार्य में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों के सामने हादसे के बाद आर्थिक संकट के साथ ही वर्षों तक आय का स्थायी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक करोड़ रुपये को वैधानिक मुआवजे का विकल्प नहीं बनाया जाना चाहिए। यह राशि श्रमिकों के परिवारों को मिलने वाले वैधानिक मुआवजे, बीमा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, लंबित वेतन, सेवा संबंधी बकाया और अन्य सभी वैधानिक अधिकारों के अतिरिक्त दी जाए। उन्होंने मांग की कि मृत श्रमिक के परिवार की आर्थिक स्थिति का आकलन कर दीर्घकालिक सहायता व्यवस्था भी बनाई जाए। पात्रता के आधार पर परिवार के कम से कम एक सदस्य को परियोजना में रोजगार दिया जाए। बच्चों की शिक्षा के लिए अलग सहायता देने पर भी विचार किया जाए। साथ ही घायल श्रमिकों को भी केवल उपचार तक सीमित न रखा जाए। गंभीर रूप से घायल और स्थायी रूप से प्रभावित श्रमिकों को उपचार, पुनर्वास, आय की क्षति और भविष्य की कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए उचित आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed