फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tell children about your culture through animation

एनिमेशन के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में बताएं: स्वामी चिदानंद

Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tell children about your culture through animation
ऋषिकेश। आज अंतरराष्ट्रीय एनिमेशन दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि एनीमेशन एक उत्कृष्ट कला है। इसके द्वारा कलाकार अपनी प्रतिभा से दृश्यों को जीवंत बनाते हैं। स्वामी ने कहा कि बच्चे एमिनेशन फिल्मों को अत्यधिक देखते हैं, उससे प्रभावित भी होते हैं। एनिमेशन के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति, संस्कार, प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ा जा सकता है। साथ ही हम अपने ग्रंथों, पर्वो, पौराणिक साहित्य से जोड़ने के लिएभी एनिमेशन का उपयोग कर सकते हैं। स्वामी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों तक हमारी मूल्यवान परंपराओं को पहुंचाने और जीवंत बनाये रखने के लिए हमें उन्हें नई तकनीक से जोड़ना और उसका संरक्षण करना जरूरी है। हमारी संस्कृति, संस्कार और प्राकृतिक विरासतों को संरक्षित करने के लिए विज्ञान और तकनीक से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इन सूत्रों से युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिये उन्हें कहानियों, कथाओं, एनिमेशन फिल्मों के माध्यम से संदेशों को प्रसारित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed