{"_id":"672a7126eb2fd6c7e709f5f4","slug":"tehsil-diwas-was-organized-in-the-tehsil-premises-only-two-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-540583-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: तहसील दिवस पर राजस्व, पुलिस और ऊर्जा निगम से संबंधित आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: तहसील दिवस पर राजस्व, पुलिस और ऊर्जा निगम से संबंधित आईं शिकायतें
विज्ञापन
Iतहसीलदार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देशI
तहसील परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे तक मात्र दो फरियादे पहुंचे। इसमें एक फरियादी कोतवाली पुलिस से संबंधित और एक फरियादी भूमि विवाद प्रकरण का था। उसके बाद पांच और फरियादी पहुंचे। इसमें दो फरियादी ऊर्जा निगम और तीन फरियादी राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
मंगलवार को विभागीय अधिकारी फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे। तहसील दिवस पर नगर निगम, एमडीडीए, राजस्व विभाग, ऊर्जा निगम, जलसंस्थान, वन विभाग, लोनिवि, पुलिस प्रशासन, बंदोबस्त, शिक्षा, बाल विकास विभाग, आबकारी, स्वास्थ्य, पूर्ति कार्यालय आदि संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे तक मात्र दो फरियादी ही पहुंचे। दोपहर दो बजे तक कुल सात फरियादियों ने अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों के सामने रखी। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी फरियादी राजस्व, पुलिस और ऊर्जा निगम से संबंधित थे। उनकी समस्या को मौके पर ही संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर जल्द ही समाधान के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीएमएस डाॅ. पीकेे चंदोला, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, सुधीर सैनी, शोभाराम जोशी, संजय गौड़, बीएस राणा, अखिलेश कुकरेती, हितेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।