फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tehsil administration demolishes illegal plotting in Majri Grant

Rishikesh News: तहसील प्रशासन ने माजरी ग्रांट में प्लाॅटिंग की ध्वस्त

Sat, 26 Sep 2026 09:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 26 Sep 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration demolishes illegal plotting in Majri Grant
तहसील प्रशासन ने माजरी ग्रांट में प्लाॅटिंग की ध्वस्त
विज्ञापन

डोईवाला। तेज बारिश के बावजूद शनिवार को तहसील प्रशासन ने माजरी ग्रांट में अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 बीघा अवैध प्लाॅटिंग को किया। बताया गया कि कृषि भूमि में गूल को हटाकर बिना एमडीडीए की अनुमति के प्लाॅटिंग की जा रही थी। शनिवार को माजरी ग्रांट में प्लाॅटिंग के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसा। उपजिलाधिकारी अपर्णा ढाैंडियाल के नेतृत्व में तहसील, एमडीडीए और पुलिस की संयुक्त टीम माजरी ग्रांट पहुंची और कृषि भूमि पर बिना स्वीकृत ले-आउट के सड़कें और बाउंड्रीवाल बनाकर की जा रही अवैध प्लाटिंग को चिह्नित किया। प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाॅटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। उपजिलाधिकारी अपर्णा ढाैंडियाल ने बताया कि शनिवार केा बिना स्वीकृत ले-आउट के अवैध प्लाॅटिंग की जा रही थी। 25 बीघा अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त करने के अलावा दो बीघा अतिक्रमण करने वाले एक व्यक्ति को जमीन संबंधित दस्तावेज लाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed