फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tehri Festival evening filled with Garhwali productions

गढ़वाली प्रस्तुतियों से सराबोर हुई टिहरी महोत्सव की शाम

Mon, 10 Feb 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tehri Festival evening filled with Garhwali productions
टिहरी महोत्सव के समापन पर लोगों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार। - फोटो : RISHIKESH
तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव के समापन की शाम गढ़वाली प्रस्तुतियों से सराबोर रही। महोत्सव में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया। देर शाम तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे। युवाओं और बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज कोटि अठूरवाला के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख लोगों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस देश और प्रदेश की अपनी संस्कृति नहीं होती, उसका कोई अस्तित्व नहीं होता। कहा कि संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोकगायक वीरेंद्र रावत, धूम सिंह रावत, रेशमा शाह, नवीन सेमवाल और सौरव मैठाणी की प्रस्तुतियों पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान मंजू चमोली ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से टिहरी की स्मृतियों को संजोया जा रहा है। कार्यक्रम में संयोजक सुमेर सिंह नेगी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, जिला पंचायत सदस्य अनिता सेमवाल, कैप्टन शूरवीर सिंह रावत, दिनेश डोभाल, शूरवीर सिंह नेेगी, सरोप सिंह नयाल, बेताल सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, वीरेन्द्र दत्त चमोली, सुरेश डोभाल, धर्मवीर गुसाईं, दिनेश असवाल, ब्रजमोहन, सुरेन्द्र सिंह, विनोद नेगी, अरविंद नेगी, सुनील सजवाण, ममता नयाल, मनवर सिंह नेगी, दिनेश सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed