फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teen found dead under suspicious circumstances

Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला हरियाणा का किशोर

Sun, 20 Jul 2025 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teen found dead under suspicious circumstances
पोस्ट ऑफिस पार्किंग के पीछे खाली मैदान में जींद हरियाणा का कावंड़ यात्री अर्जुन सिंह (15) संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर नीले निशान थे, जिससे पुलिस प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण जहरीले जीव के काटने से मान रही है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पोस्ट ऑफिस पार्किंग के पीछे स्थित खाली मैदान में अचेतावस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम निर्जन, थाना जींद सदर, जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई। अर्जुन अपने गांव से 15 अन्य साथियों के साथ डाक कांवड़ (गंगा जल) लेने के लिए एक वाहन से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को सभी करीब साढ़े नौ बजे ऋषिकेश स्थित पोस्ट ऑफिस पार्किंग के पास पहुंचे। लोग शौच के लिए पार्किंग के पास स्थित एक खाली मैदान की ओर गए। अर्जुन भी शौच के लिए गया। काफी समय बाद जब वह नहीं लौटा तो उसके साथियों द्वारा उसकी तलाश की गई। अर्जुन सिंह मैदान में मुंह के बल पड़ा था
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि मृतक के शरीर पर नीले निशान है। किसी जहरीले जीव के काटने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed