{"_id":"6a99708c0f37ccd13407fff5","slug":"tedx-kicks-off-at-srhu-the-spark-within-theme-unveiled-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-145919-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एसआरएचयू में टेडएक्स का आगाज, द स्पार्क विदिन थीम का हुआ अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एसआरएचयू में टेडएक्स का आगाज, द स्पार्क विदिन थीम का हुआ अनावरण
Thu, 03 Sep 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसएमएस) की ओर से आयोजित होने वाले पहले टेडएक्स-एसआरएचयू कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को अनावरण समारोह के साथ औपचारिक शुभारंभ किया गया। टेडएक्स-एसआरएचयू के पहले संस्करण की थीम द स्पार्क विदिन रखी गई है।
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि टेडएक्स एसआरएचयू छात्रों को अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और अपने विचारों को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित करेगा। द स्पार्क विदिन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करेगा। कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि टेडएक्स एसआरएचयू छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तित्वों के अनुभवों से सीखने और अपनी सोच का विस्तार करने का अवसर प्रदान करेगा।
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की निदेशक डॉ. तरुणा गौतम ने कहा कि टेडएक्स ऐसे विचारों, अनुभवों और कहानियों को मंच प्रदान करता है। जो लोगों को कुछ नया सोचने और अपने दृष्टिकोण का विस्तार करने के लिए प्रेरित करते हैं। टेडएक्स-एसआरएचयू के माध्यम से छात्रों को विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रेरक व्यक्तित्वों से जुड़ने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा। अनावरण समारोह में छात्रों ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।