फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA Meets Chief Minister to Address Issues

Rishikesh News: समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Thu, 03 Sep 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 03 Sep 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
MLA Meets Chief Minister to Address Issues
डोईवाला। विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबित विकास कार्यों के लिए विधायक बृजभूषण गैरोला ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। विधायक ने सीएम के समक्ष क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के अलावा तमाम अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर मांग उठाई जा रही है। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। विधायक ने रानीपोखरी में लॉ यूनिवर्सिटी, डोईवाला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं को शुरू कराने से लेकर डोईवाला शुगर मिल की बेहतरी के लिए सहयोग देने की मांग की है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा कि सरकार डोईवाला क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का काम करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed