फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers' Union Up in Arms Over Fertilizer Shortage

Rishikesh News: खाद की किल्लत को लेकर भड़के किसान यूनियन

Thu, 03 Sep 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 03 Sep 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers' Union Up in Arms Over Fertilizer Shortage
- कृषि कार्यालय डोईवाला पहुंचकर सहायक कृषि अधिकारी का किया घेराव
विज्ञापन

डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप से जुड़े किसानों ने बृहस्पतिवार को खाद की बढ़ती किल्लत के विरोध में कृषि कार्यालय डोईवाला पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए कृषि अधिकारी का घेराव किया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर खाद की समस्या दूर करने की मांग की।

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के देहरादून जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में तमाम किसान कृषि विभाग कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कार्यालय में आए सहायक कृषि अधिकारी का घेराव कर खाद की किल्लत से अवगत कराया। आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसानों को सुविधाएं देने का सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है और नतीजन फसल को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है। गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को खाद की सर्वाधिक जरूरत महसूस हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने समर्थन देते हुए कहा कि किसान हित में हो रहे प्रत्येक संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। गन्ना समिति के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसान खाद के लिए भटकने के लिए विवश हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में विजय बख्शी, श्रवण सिंह, हरिकिशोर, सुरजीत सिंह, निर्मला देवी, आशा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed