फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Team ready to tranquilize the tiger

Rishikesh News: बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीम तैयार

Sun, 01 Jun 2025 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Team ready to tranquilize the tiger

विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम एक बार फिर पांचवें बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी में है। ऋषिकेश वन रेंज में जंगली जानवर के हमले में एक युवक के मारे जाने की घटना के बाद पार्क प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। ऋषिकेश में बाघ की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ट्रेंकुलाइज करने के बाद बाघ को कहां ले जाया जाएगा इसके बारे में अधिकारी अभी कुछ भी कहने से इन्कार कर रहे हैं।




बता दें कि बीते एक मई को काॅर्बेट से पांच वर्षीय बाघ को राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में शिफ्ट किया गया था। बाघ कई दिनों से देहरादून डिवीजन की ऋषिकेश रेंज में घूम रहा है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश वन रेंज के जंगल में मालू के पत्ते लेने गए दो सगे भाइयों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। माना जा रहा था कि युवक पर हमला बाघ ने ही किया है। इस घटना ने पूरे पार्क महकमे को हिला कर रख दिया हैं। हालांकि राजाजी पार्क के आलाधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे कि हमला बाघ ने ही किया है। पार्क निदेशक कोको रोसे ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। खास बात यह है कि घटना के समय बाघ की लोकेशन और मृतक के भाई के बयान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हमला उसी बाघ ने किया है। घटना के बाद से देहरादून डिवीजन और राजाजी पार्क प्रशासन अलर्ट मोड पर है। देहरादून डिवीजन की ऋषिकेश रेंज की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ-साथ जंगल की तरफ न जाने और रात के अंधेरे में घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed